लखनऊ उत्तर प्रदेश कीराजधानी लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब परिजन ने कोरोना मरीज की मौत के बाद वहां हंगामा काटना शुरू कर दिया। हंगामे के दौरान परिजनों ने शीशे का दरवाजा तोड़ दिया और अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की जिससे अन्य मरीजों में भी दहशत पैदा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक चौक विश्वजीत सिंह ने बताया कि पूरे मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, घटना चौक थाना क्षेत्र की है। यहाँ फूलमंडी में कंचन मार्केट काम्प्लेक्स में हैरीटेज हॉस्पिटल है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती एक कोरोना मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर तोड़फोड़ की। मरीज की मौत के बाद मांगने लगे पैसे मरीज का इलाज कराने के लिए एक परिवार हैरिटेज हॉस्पिटल आया था। जहां पर परिजनों ने आरोप लगाया है कि मरीज के इलाज के लिए पहले तो हॉस्पिटल प्रशासन में मरीज को एडमिट कर लिया और कहा कि इलाज में काफी रुपया खर्च होगा जिसको लेकर परिजनों ने कहा कि हमारा मरीज ठीक हो जाए पैसे की हमें चिंता नहीं है। आरोप है कि कोई फायदा ना होने पर परिजनों ने एंबुलेंस बुलाई और अपने मरीज को ले जाने लगे तभी डॉक्टरों ने उनके मरीज को मृत घोषित कर दिया। मरीज की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन लगातार पैसे की डिमांड करने लगा। अस्पताल ने कहा, कहीं और ले जाइए मरीज के परिजनों का कहना है कि मरीज को गुरुवार को जब हॉस्पिटल में भर्ती कराया था तब डॉक्टरों ने कहा था कि मरीज की हालत ठीक हो जाएगी। लेकिन शुक्रवार शाम को उन्होंने कहा कि आप अपने मरीज को कहीं और इलाज कराने के लिए ले जाइए क्योंकि हमारे हॉस्पिटल में सुविधाएं नहीं है। जिसके बाद जब कोरोना मरीज के परिवार वालों ने एंबुलेंस बुलाई और अपने मरीज को ले जाने लगे तो डॉक्टरों ने उनके मरीज को मृत घोषित कर दिया। परिजन ने जमकर काटा हंगामा कोरोना मरीज की मौत की सूचना पाकर गुस्साए परिजनों ने हॉस्पिटल परिसर में जमकर तोड़फोड़ की। साथ ही साथ परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही से उनके मरीज की जान गई है। वहीं हॉस्पिटल में तोड़फोड़ की सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। यह कोई पहला मामला नहीं है जब किसी कोरोना मरीज की जान किसी डॉक्टर की लापरवाही या पैसे की तंगी के चलते गई हो। इससे पहले भी राजधानी लखनऊ में ऐसे वाक्य होते रहे हैं। लेकिन इनको देखने और सुनने वाला शायद अब कोई भी नहीं रहा। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है।
from लखनऊ अपराध समाचार, खबर, हिन्दी Crime News Lucknow https://ift.tt/3laIQOT
No comments:
Post a Comment