BJP विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड में आरोपी मुख्तार गैंग के बदमाश राकेश पांडेय का एनकाउंटर - BBC World Latest News

Get Breaking news, sport, TV, radio and a whole lot more. The BBC informs, educates, the Latest News & Top Breaking headlines on Politics and Current Affairs in India & around the World, Sports, Business, Bollywood News

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, August 8, 2020

BJP विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड में आरोपी मुख्तार गैंग के बदमाश राकेश पांडेय का एनकाउंटर

लखनऊ उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बीजेपी विधायक (Krishnanand Rai) की हत्या में वांछित बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया है। (Mukhtar Ansari) गैंग से जुड़े एक लाख के इनामी बदमाश राकेश उर्फ हनुमान पांडेय का लखनऊ में एनकाउंटर कर दिया गया। उत्तर प्रदेश STF के आईजी अमिताभ यश ने जानकारी देते हुए बताया कि राकेश का एनकाउंटर सरोजिनीनगर थाने के पास कर दिया गया। राकेश पांडेय बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी और माफिया का करीबी था। बजरंगी की हत्या के बाद राकेश पांडेय मुख्तार अंसारी गैंग का बड़ा शूटर बन गया था। एनकाउंटर में मारे गए इनामी बदमाश राकेश पांडेय का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। राजधानी लखनऊ सहित गाजीपुर, मऊ, रायबरेली में 10 मुकदमे गंभीर धाराओं में पंजीकृत हैं। मऊ के कोपागंज का रहने वाला राकेश पांडेय ठेकेदार अजय प्रकाश सिंह उर्फ मन्ना सिंह हत्याकांड में भी मुख्तार अंसारी के साथ सह आरोपी था। नवंबर 2005 में गाजीपुर के मोहम्मदाबाद से बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या कर दी गई थी। एके-47 से लैस आधा दर्जन बदमाशों ने विधायक के काफिले को घेरकर 400 राउंड से भी अधिक गोलियां बरसाई थीं। कृष्णानंद सहित 7 लोगों की मौत हो गई थी। कृष्णानंद राय के काफिले पर हमला कराने का आरोप मुन्ना बजरंगी पर लगा था, जिसने मुख्तार के इशारे पर वारदात को अंजाम दिया था। राकेश पांडेय भी इस हमले में शामिल था।


from लखनऊ अपराध समाचार, खबर, हिन्दी Crime News Lucknow https://ift.tt/3gGAjRp

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages