हनी ट्रैप में थे एचएएल के कर्मचारी , सूचनाएं देने से पहले पहुंच गई एटीएस - BBC World Latest News

Get Breaking news, sport, TV, radio and a whole lot more. The BBC informs, educates, the Latest News & Top Breaking headlines on Politics and Current Affairs in India & around the World, Sports, Business, Bollywood News

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, June 27, 2020

हनी ट्रैप में थे एचएएल के कर्मचारी , सूचनाएं देने से पहले पहुंच गई एटीएस

लखनऊ अमेठी स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) का एक बड़ा अफसर और एक कर्मचारी हनी ट्रैप में फंसकर सूचनाएं लीक कर देते, इससे पहले ने दोनों को ट्रेस कर लिया। शनिवार को दोनों से अमेठी में एटीएस की टीम ने पूछताछ की। दोनों के सोशल मीडिया अकाउंटस और बैंक खाते खंगाले गए। कोई साक्ष्य न मिलने के बाद दोनों को फिलहाल छोड़ दिया गया है। हालांकि, दोनों की निगरानी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय खुफिया एजेंसी को अमेठी एचएएल के एक अफसर और कर्मचारी के हनी ट्रैप में फंसने की सूचना थी। आईबी ने उसे यूपी एटीएस से साझा किया। शनिवार सुबह एटीएस की पांच सदस्यीय टीम अमेठी पहुंची और करीब आठ घंटे तक दोनों से पूछताछ कर अलग-अलग बयान हुए। फिर उनका आमना-सामना करवाया गया। एडीजी एटीएस डीके ठाकुर ने बताया कि दोनों के खिलाफ किसी संदिग्ध गतिविधि में शामिल होने का साक्ष्य नहीं मिला है। जानकारी के मुताबिक अमेठी एचएएल में फाइटर प्लेन के ब्लैक बॉक्स के पुर्जे बनाए जाते हैं। इससे पहले एटीएस ने अक्टूबर 2018 में ब्रह्मोस मिसाइल से जुड़े मामलों की सूचनाएं लीक करने के आरोप में साइंटिस्ट निशांत अग्रवाल को गिरफ्तार किया था।


from लखनऊ अपराध समाचार, खबर, हिन्दी Crime News Lucknow https://ift.tt/2NwIZwG

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages